/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/ece1f74c-6d09-4289-8958-1722096be363.webp)
Todays Latest News 13 August 2025: पढ़ें 13 अगस्त 2025 की देश दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी-छोटी खबरें।
बिजनौर के चर्चित रचित हत्याकांड में 11 दोषियों को उम्रकैद
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/bijnour.webp)
बिजनौर में एडीजे फर्स्ट रामवतार यादव की अदालत ने रचित हत्याकांड में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने सभी 11 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक दोषी पर 40 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।
घटना 5 फरवरी 2021 की है। रचित दोपहर 2 बजे अपने घर से मोबाइल लेने निकला था। छतरी वाले कुएं के पास आरोपियों ने उसे घेर लिया। रचित जान बचाने के लिए एक दुकान में घुस गया। आरोपियों ने पीछा करते हुए दुकान में घुसकर रचित पर गोली चला दी। इस गोली से रचित की मौत हो गई। एडीजीसी जितेंद्र कुमार राजपूत ने बताया कि इस मामले में 15 गवाहों की गवाही दर्ज की गई। करीब 4 साल की कानूनी प्रक्रिया के बाद कोर्ट ने यह फैसला सुनाया। फैसला सुनते ही कोर्ट रूम के बाहर एक आरोपी की मां बेहोश होकर गिर पड़ी।
3:00 Pm
पश्चिम बंगाल में बंगाली शो को प्राथमिकता
पश्चिम बंगाल सरकार ने अधिसूचना जारी की है कि राज्य में स्थित प्रत्येक सिनेमा हॉल और प्रत्येक मल्टीप्लेक्स के सभी स्क्रीन (प्रत्येक स्क्रीन) में, बंगाली फिल्मों के 365 प्राइम टाइम शो/स्क्रीनिंग पूरे वर्ष अनिवार्य रूप से आयोजित किए जाएंगे, जिसमें वर्ष के सभी 365 दिनों के लिए प्रतिदिन कम से कम एक बंगाली शो होगा। स्पष्टीकरण में आगे बताया कि प्राइम टाइम शो का अर्थ दोपहर 3:00 बजे से रात 9:00 बजे के बीच आयोजित होने वाले शो होंगे।"
11: 00 AM
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का शिखर सम्मेलन सितंबर 2025 में न्यूयॉर्क में आयोजित होगा, जहां दुनिया के शीर्ष नेता एक बार फिर वैश्विक एजेंडा तय करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इस अमेरिकी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि यह बैठक न केवल भारत-अमेरिका संबंधों में नया मोड़ लाएगी, बल्कि व्यापार, टैरिफ और भू-राजनीतिक मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण असर डालेगी।/bansal-news/media/post_attachments/pga/wp-content/uploads/sites/108/2024/03/Picture1.png)
10: 30 AM
यूपी के 12 लोगों की राजस्थान में मौत
यूपी के 12 लोगों की राजस्थान में सड़क हादसे में मौत हो गई। इनमें 7 बच्चे और 5 महिलाएं शामिल हैं। सभी खाटू श्याम के दर्शन करके पिकअप से एटा लौट रहे थे। दौसा में 22 श्रद्धालुओं से भरी पिकअप खड़े कंटेनर में जा घुसी।
https://twitter.com/BansalNews_/status/1955485331840467250
https://twitter.com/mediacellsp/status/1955461262411960605
गोरखपुर-बस्ती में सुबह से बारिश, 55 जिलों में अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मानसून जोर पकड़ चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के 55 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। गोरखपुर और बस्ती में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है, जबकि लखनऊ में घने बादल छाए हुए हैं और किसी भी समय बारिश शुरू हो सकती है।
https://twitter.com/CentreLucknow/status/1955495976434843992
खबर अपडेट की जा रही है...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us