प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों यूथ कांग्रेस के चुनाव जोरों पर हैं… दावेदार कई हैं, लेकिन लड़ाई अब दो धड़ों में बंटती दिख रही है… एक तरफ दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी के समर्थन से अभिषेक परमार का नाम आगे बढ़ रहा है…वहीं, दूसरी तरफ उमंग सिंघार अपने करीबी विधायक साथी के बेटे यस घनघोरिया को यूथ कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहते हैं… ऐसे में सिंघार को अब दिग्विजय सिंह का साथ चाहिए…शायद यही वजह रही कि वो राजा के दरवाज़े तक जा पहुंचे…ये मुलाकात ऐसे समय हुई है जब मध्यप्रदेश कांग्रेस में संगठन सृजन अभियान भी चल रहा है…कई जिलों में नए जिला अध्यक्ष बनाए जाने हैं…ऐसे वक्त में उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह का एक साथ बैठना केवल सौजन्य भेंट नहीं लगता…पार्टी इसे एकजुटता का संदेश बता रही है…