आज का इतिहास: कौन थे सर एम. विश्वेश्वरैया? जानिए उस महान इंजीनियर को जिसने गढ़ी इंजीनियरिंग की बुनियाद

देश और दुनिया में 15 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ही वो शख्स हैं, जिनके जन्मदिन को हर साल अभियन्ता दिवस यानी इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है. वह सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के महान इंजीनियर्स में से एक माने जाते हैं. ब्रिटेन के राजा किंग जॉर्ज पंचम ने उन्हें 'सर' की उपाधि से नवाजा था. 15 सितंबर 1860 को मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले के चिक्काबल्लापुर में उनका जन्म हुआ था. उन्हें कर्नाटक का भागीरथ भी कहा जाता है. लोग कहते हैं कि जब उनकी उम्र 32 साल थी, तब उन्होंने सिंधु नदी से सक्खर इलाके में पानी भेजने का एक बेहतरीन प्लान तैयार किया था, उन्होंने बांध से पानी के बहाव को रोकने में मदद करने के लिए एक नए ब्लॉक सिस्टम के तहत स्टील के दरवाजे बनाए थे, जिसकी तारीफ ब्रिटिश अफसरों ने भी की थी.

1860 : विश्वेश्वरैया के जन्मदिन को हर साल इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है.
1905: भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म हुआ था।
1922: अमेरिकी एक्टर और निर्देशक जैकी कूपर का जन्म हुआ था।
1959: भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत हुई।
2000: सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ हुआ था।
2004: ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को 'वूमेन ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article