आज का इतिहास: आजादी के सच्चे सिपाही गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती आज, महात्मा गांधी बोले- ऐसी मौत तो गर्व की बात है

देश और दुनिया में 26 अक्‍टूबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म 26 अक्टूबर 1890 को अतरसुइया में हुआ था। उन्होंने 16 वर्ष की उम्र में ही अपनी पहली किताब 'हमारी आत्मोसर्गता' लिख डाली थी। गणेश शंकर विद्यार्थी अपनी पूरी जिंदगी में 5 बार जेल गए। उन्होंने अपनी कलम से ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाई और अपने जीवन को देश की आजादी और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित कर दिया। आपको बता दे कि आजादी के पहले कानपुर में फैले एक दंगे को रोकते वक्त उनकी जान चली गई थी। उनके निधन पर महात्मा गांधी ने कहा था कि ऐसी मौत तो बहुत ही फक्र की बात है और उन्हें भी ऐसी ही मौत मिले।

1890 - पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ था।
1975 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने थे।
2001 - जापान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की थी।
2012 - बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत हुई थी।
2012 - अफगानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल हुए थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article