आज का इतिहास: 12 मार्च 1954 में भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया था। Today’s History
1609 में अटलांटिक महासागर में स्थित बरमुडा द्वीप अंग्रेजों का उपनिवेश बना था। 1755 में अमेरिका में भाप के पहले इंजन का इस्तेेमाल खदान से पानी निकालने के लिए किया गया था। 1904 में ब्रिटेन में मुख्य लाइन पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन चली थी। 1930 में महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी। 1954 में भारत सरकार ने साहित्य अकादमी का उद्घाटन किया था। 1958 में ब्रिटिश साम्राज्य दिवस का नाम ‘राष्ट्रमंडल दिवस’ किया गया था। 1970 में अमेरिका में मतदान की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई थी। 2007 में जमैका में 9वें विश्वकप क्रिकेट का उद्घाटन हुआ था।