आज का इतिहास: 10 फरवरी 1921 में महात्मा गांधी जी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया था।
1879 में अमेरिका के कैलिफोर्निया थियेटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया था।
1918 में सोवियत नेता लियों ट्रोटस्की ने रूस के प्रथम विश्व युद्ध से हटने की घोषणा की थी।
1921 में महात्मा गांधी जी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया था।
1947 में नीदरलैंड्स रेडियो यूनियन की स्थापना हुई थी।
1979 में ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया था।
1992 में अंडमान और निकोबार द्वीप विदेशी पर्यटकों के लिए खुला था।
2009 में प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न से सम्मानित किया गया था।