आज का इतिहास: 01 सितंबर 1956 में जीवन बीमा निगम (LIC) की स्थापना हुई थी

जिंदगी के साथ भी, जिंदगी के बाद भी...एक ऐसी लाइन जिसे सुनते ही दिमाग में भारतीय जीवन बीमा निगम यानि LIC का नाम आ जाता है। आज एलआईसी को 68 साल पूरे हो चुके हैं। 1 सितंबर 1956 को इसकी स्थापना हुई थी। आज के समय में यह देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी है। इसकी स्थापना ऐसे समय पर हुई थी, जब आजादी के बाद इंश्योरेंस सेक्टर काफी कठिन दौर से गुजर रहा था। भारत में पहली बार इंश्योरेंस 1818 में इंग्लैंड से आया था। उस समय ओरिएंटल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी की स्थापना यूरोपीय लोगों की ओर से कोलकाता में की गई थी। 245 इंश्योरेंस कंपनियों का विलय कर एलआईसी एक्ट के जरिए 5 करोड़ रुपये की पूंजी से LIC की स्थापना की।

1604: श्री गुरु ग्रंथ साहिब, सिख धर्म का धार्मिक ग्रंथ,हरमंदिर साहिब में स्थापित किया गया था।
1956: भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी की स्थापना हुई थी।
1956: भारतीय राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद त्रिपुरा को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया था।
1962: हांगकांग में एक तूफान से 130 लोग मारे गए और 600 से ज्यादा घायल हुए।
1973: भारत के मशहूर फिल्म अभिनेता राम कपूर का जन्म हुआ था।
2007: ग्यारह WWE के कलाकारों को डोपिंग के आरोप में निलंबित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article