आज का इतिहास: 1951 में जन संघ पार्टी की हुई थी स्थापना, जानिए कैसे बनी थी BJP की यह पितृ पार्टी?

भारतीय जन संघ की स्थापना 21 अक्टूबर 1951 को दिल्ली में हुई थी। इसके संस्थापक सदस्य डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, प्रोफेसर बलराज मधोक और दीनदयाल उपाध्याय थे। यह पार्टी हिंदू राष्ट्रवाद, हिंदुत्व, एकात्म मानववाद और राष्ट्रीय संरक्षणवाद विचारधाराओं पर आधारित थी। इस पार्टी का चुनाव चिह्न दीपक था।1952 के संसदीय चुनाव में 3 सीटें प्राप्त की थी, जिसमें डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की खुद की जीत शामिल थी. भारतीय जनसंघ के एक गुट ने अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में जनसंघ से अलग होकर समाजवादी और गांधीवादी विचारधारा के नेताओं के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया।

1296: अलाउद्दीन ख़िलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली थी।

1934: जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया था।

1945: फ्रांस में महिलाओं को पहली बार वोट करने का अधिकार मिला था।

1951: भारतीय जनसंघ पार्टी की स्थापना हुई थी।

2012: हिंदी सिनेमा के फेमस और दिग्गज डायरेक्टर यश चोपड़ा का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article