आज का इतिहास : फ्रांस में हुए पोलो चैम्पियनशिप में भारत बना था विश्व विजेता, टीम में थे ये दिग्गज.!

देश और दुनिया में 25 अगस्‍त यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

1957 में आज ही के दिन भारत ने फ्रांस में हुई पोलो वर्ल्ड चैम्पियनशिप के फाइनल में जीत दर्ज कर विश्व विजेता का खिताब हासिल किया था। भारत की ओर से भेजी गई आधिकारिक टीम में मेजर कृष्ण सिंह, कुंवर विजय सिंह, राव राजा हनुत सिंह और जयपुर के तत्कालीन महाराजा सवाई मान सिंह शामिल थे। भारत के सामने प्रतियोगिता में इंग्लैंड, अर्जेंटीना, स्पेन, मैक्सिको और फ्रांस जैसी दिग्गज टीमों की कड़ी चुनौती थी और अपनी काबियलियत को साबित कर दिखाया।

1814: ब्रिटिश सेना ने कांग्रेस के पुस्तकालय को नष्ट कर दिया, जिसमें 3,000 पुस्तकें थी।
1916 : टोटनबर्ग के युद्ध में रूस ने जर्मनी को पराजित किया.
1957 : फ्रांस में भारतीय पोलो टीम ने विश्व कप जीता था।
1994: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट का जन्मदिन हुआ था।
1997 : मासूमा इब्तेकार ईरान की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनीं।
2001 : आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर शेनवार्न ने टेस्ट क्रिकेट में लिए 400 टेस्ट विकेट।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article