आज का इतिहास : 2009 में आंध्र प्रदेश CM वाई. एस. रेड्डी को ले जा रहा हेलीकाप्टर उड़ान भरने के बाद लापता हुआ।

वाईएसआर के नाम से प्रसिद्ध आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर येदुगुड़ी संदिंती राजशेखर रेड्डी का शव 2009 में तीन सितंबर के दिन मिला था। उन्हें लेकर जा रहा हेलीकॉप्टर दो सितंबर को नल्लामल्ला के जंगलों में लापता हो गया था और अगले दिन तीन सितंबर को करनूल से कुछ दूरी पर स्थित रूद्रकोंडा की पहाड़ी पर उनका क्षत-विक्षत शव मिला था। रेड्डी के साथ हेलीकॉप्टर से जा रहे चार अन्य लोगों की भी इस हादसे में मौत हो गई थी। उनके लापता हेलीकॉप्टर की खोज के लिए भारत का सबसे बड़ा तलाशी अभियान चला था जिसमें वायुसेना के कम ऊंचाई पर उड़ने वाले विमान तथा थर्मल इमेजिंग प्रणाली से लैस सुखोई 30 एमकेआई विमान भी शामिल थे। इसके साथ ही इसरो ने भी उपग्रह के जरिए तलाशी अभियान में हिस्सा लिया था।

1990 : काला सागर में सोवियत यात्री जहाज के डूबने से 79 यात्रियों की मौत हो गई थी।
1970 - कन्याकुमारी में विवेकानन्द स्मारक का उद्घाटन हुआ।
1956 : हैदराबाद से 100 KM दूर जड़चेरला और महबूब नगर के बीच एक पुल गिरने से 125 लोगों की मौत हुई थीं।
1946 : जवाहर लाल नेहरू के उप सभापतित्व में अंतरिम भारत सरकार का गठन हुआ था।
1945 : जापान द्वारा आत्मसमर्पण करने के बाद छह साल तक चला दूसरा विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
1573 : अकबर ने अहमदाबाद के निकट एक निर्णायक युद्ध में विजय हासिल की और गुजरात पर कब्जा किया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article