Advertisment

आज का इतिहास : 1905 में भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म हुआ था।

author-image
Bansal news

1905 में भारत की पहली महिला न्यायाधीश अन्ना चांडी का जन्म हुआ था। एक ऐसा वक्त था जब महिलाओं को पढ़ाई तक की इजाज़त नहीं थी, तब अन्ना चांडी ने कानून की पढ़ाई कर एक मिसाल कायम की। 1905 में त्रावणकोर में जन्मी अन्ना चांडी ने न सिर्फ भारत की पहली महिला जज बनने का गौरव हासिल किया, बल्कि 1937 में त्रावणकोर राज्य में जज बनकर इतिहास रच दिया। पुरुष प्रधान अदालतों में उन्होंने महिलाओं की आवाज़ को जगह दिलाई और बाद में केरल हाईकोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश के रूप में आठ वर्षों तक सेवा दी। अपने पूरे जीवन में उन्होंने महिलाओं के अधिकार, बराबरी और न्याय के लिए संघर्ष किया, और भारत की पहली प्रमुख नारीवादी चेहरों में एक बनकर उभरीं। अन्ना चांडी सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि हर उस महिला की उम्मीद थीं जो समाज की दीवारें तोड़कर आगे बढ़ना चाहती थी।2006 में नेपाल के माओवादी विद्रोहियों ने देश की नई सरकार के साथ शांति वार्ता में भाग लेने पर सहमति जताई थी।

Advertisment

1983 में आज ही के दिन चीन ने परमाणु परीक्षण किया था।

1980 में आज के दिन को कोल माइंस डे के तौर पर मनाने की घोषणा की गई थी।

1902 में कर्नाटक के पहले मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे के. सी. रेड्डी का जन्म हुआ था।

1896 में लंदन डेली मेल का पहला संस्करण प्रकाशित हुआ था।

1959 में पहले ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था।

1854 में भारत की पहली डाक टिकट को औपचारिक तौर पर जारी किया गया था।

1799 में मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का निधन हुआ था।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें