Advertisment

आज का इतिहास: 1 जुलाई को हर वर्ष जीएसटी दिवस देशभर में कर सुधार की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है।

author-image
Bansal news

1 जुलाई यानी आज की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की साक्षी है.. और हम आपको इन विशेष घटनाओं के बारे में आपको बताएंगे...

Advertisment

जीएसटी दिवस हर साल 1 जुलाई को मनाया जाता है क्योंकि इसी दिन 2017 में देश में वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू हुआ था। यह आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा कर सुधार माना जाता है, जिसने देश की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया। पहली बार जीएसटी दिवस 1 जुलाई 2018 को मनाया गया था। जीएसटी के जरिए ‘एक देश-एक टैक्स-एक मार्केट’ की सोच को साकार किया गया, जिससे सर्विस टैक्स, वैट, एक्साइज ड्यूटी जैसे कई टैक्स खत्म हो गए। हालांकि शराब, पेट्रोलियम पदार्थ और स्टाम्प ड्यूटी अभी भी जीएसटी के दायरे से बाहर हैं।

2008 गाजापट्टी के फलस्तीनी विद्रोहियों ने दक्षिणी इस्रायल पर रॉकेट दागा था

2006 को अमेरिकी संसद की समितियों ने भारत-अमेरिका परमाणु समझौते को मंजूरी दी।

Advertisment

1996 को ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में दुनिया में पहली बार स्वेच्छा मृत्यु क़ानून लागू हुआ।

1965 को भारत-पाक युद्धविराम लागू हुआ और विवाद अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण को सौंपा गया।

1852 को सर बर्टलेफ्रोरे ने सिंध में भारत का पहला डाक टिकट 'सिंध डाक' जारी किया।

Advertisment

1933 परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद का जन्म को हुआ था

1928 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे राम नरेश यादव का जन्म हुआ था

Advertisment
चैनल से जुड़ें