आज का इतिहास : इंदिरा गांधी के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले जयप्रकाश नारायण का निधन।

‘जेपी’’ और ‘‘लोकनायक’’ के नाम से मशहूर जयप्रकाश नारायण की आज पुण्यतिथि है। उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनौती देकर 1974 में सम्पूर्ण क्रांति की शुरूआत की थी। इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 की आधी रात में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया था। इसके बाद जेपी को गिरफ्तार कर लिया गया था और उन्हें चंडीगढ़ में बंदी बनाकर रखा गया था। पटना में अपने आवास पर आठ अक्टूबर 1979 को जेपी का निधन हुआ। वर्ष 1999 में उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया था।

2020 - लोक जनशक्‍ति पार्टी के अध्‍यक्ष रामविलास पासवान का निधन हुआ था।
2004 - भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द हुआ।
1998 - भारत 'फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन' का सदस्य बना।
1979 - इंदिरा गांधी के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंकने वाले जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ था।
1936 - हिंदी तथा उर्दू साहित्य को अपने उपन्यासों और लघु कथाओं से समृद्ध करने वाले मुंशी प्रेमचंद का निधन।
1932 - रॉयल इंडियन एयर फोर्स अस्तित्व में आई थी।
1919 - मोहनदास करमचंद गांधी जी की यंग इंडिया पत्रिका की शुरुआत हुई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article