भारत ने 23 मई 2008 को सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल पृथ्वी-2 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया… पृथ्वी-II एक स्वदेशी रूप से विकसित शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है… 8.56 मीटर लंबी ये मिसाइल 1000 किलो विस्फोक ले जाने का दम रखती है… DRDO की तरफ से विकसित इस मिसाइल को भारतीय सेना में शामिल कर लिया गया है… इस मिसाइल का परीक्षण DRDO और सेना की तरफ से गठित स्पेशल मिसाइल रेजिमेंट की तरफ से संयुक्त रूप से किया गया था…
2016 – इसरो ने श्रीहरिकोटा स्पेस सेंटर से स्वदेश निर्मित स्पेस शटल RLV-TD को लॉन्च किया।
2011 – लेखक और अनुवादक चन्द्रबली सिंह का निधन हुआ था।
2010 – सुप्रीम कोर्ट ने बिना विवाह किए महिला और पुरुष के एक साथ रहने को अपराध नहीं माना था।
2004 – बांग्लादेश में तूफ़ान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 लोग डूब गए थे।
1994 – सऊदी अरब में भगदड़ से 270 तीर्थयात्रियों की मृत्यु हो गई थी।
1951 – चीन ने एक स्वायत्त क्षेत्र के रूप में तिब्बत पर कब्जा कर लिया था।
1919 – जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म।