आज का इतिहास : 1972: भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।

भारतीय क्रिकेट टीम और भारत में दादा के नाम से मशहूर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्‍म हुआ था। गांगुली को 2000 में भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। यह वह दौर था जब टीम फिक्सिंग के आरोपों से जूझ रही थी। विदेशों में जीत भारतीय टीम के लिए सपना हुआ करती थी। लेकिन, गांगुली ने अपनी नेतृत्व क्षमता, खिलाड़ियों की परख और उनसे प्रदर्शन निकलवाने की काबिलियत के दम पर भारतीय क्रिकेट का चेहरा ही बदल दिया। गांगुली एक आक्रामक कप्तान थे। उनकी कप्तानी में भारत ने बेखौफ अंदाज में खेलने की संस्कृति अपनाई।

2007 - भारत के 11वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का निधन हुआ था।
2005 - जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
2016: पाकिस्तान के विश्व प्रसिद्ध ईधी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन हुआ था।
1963: अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए थे।
1918 - भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट प्रकाशित की गई।
1914: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद पर लंबे समय तक कार्यरत रहे ज्योति बसु का जन्म हुआ था।
1858 - ग्वालियर के क़िले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने शांति की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article