आज का इतिहास : 1962: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।

सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म 5 सितंबर को तमिलनाडु के छोटे से गांव तिरुमनी में ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्हीं की जयंती के उपलक्ष्य में इस दिन को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। पहली बार शिक्षक दिवस वर्ष 1962 में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के रूप में मनाया गया। डॉ. राधाकृष्णन के अनुयायियों ने एक बार उनके जन्मदिन को मनाने की गुजारिश की। लेकिन उन्होंने इसे शिक्षक दिवस के रूप में मनाये जाने का आग्रह किया। उन्होंने अपना जन्मदिन व्यक्तिगत रूप से मनाने के बजाय शिक्षकों के सम्मान के लिए समर्पित किया।

2019: हैदराबाद में एर्रामट्टी मंगम्मा 74 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज मां बनीं।
2009 : नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कंपनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
1997: मिशनरी ऑफ चैरिटी की संस्थापक और नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा का कोलकाता में निधन।
1991: भारतीय, व्यंग्य रचनाकार शरद जोशी का निधन हुआ था।
1969: पहली स्वचालित टेलर मशीन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के रॉकविल केंद्र में स्थापित की गई।
1887: इंग्लैंड के थिएटर रॉयल एक्सेटर में आग लगने से 186 लोगों की मौत।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article