भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को मनाया जाता है। वे 1950 में वडनगर, गुजरात में जन्मे थे। नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, संकल्प और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने एक सामान्य परिवार से उठकर देश के सबसे उच्च पद तक का सफर तय किया है। पीएम मोदी का राजनीतिक सफर 8 साल की उम्र में शुरू हुआ, जब वे RSS से जुड़े। 1971 में वे औपचारिक रूप से RSS के पूर्णकालिक कार्यकर्ता बन गए। इस दौरान उन्होंने समर्पण, देशभक्ति और सामाजिक सेवा का पाठ सीखा। 2001 में, उन्हें गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया। लगभग 13 साल तक इस पद पर रहे।
2017 - कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं पी.वी. सिंधु।
2006- भारतीय वायु सेना की स्पेशल फ़ोर्स यूनिट गरुड़ कमांडो कांगो के शांति मिशन पर रवाना हुए थे।
2001 - अमेरिका ने स्पष्ट किया कि कश्मीर पर पाक के साथ कोई सौदेबाजी नहीं होगी।
1982 - भारत और श्रीलंका के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच खेला गया था।
1949 - दक्षिण भारतीय राजनीतिक दल द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (द्रमुक) की स्थापना हुई।
1948 - हैदराबाद रियासत का भारत में विलय हुआ था।
1915 - प्रसिद्ध भारतीय चित्रकार मक़बूल फ़िदा हुसैन काक का जन्म हुआ था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us