आज का इतिहास : 1874 - पहली बार विश्व डाक दिवस मनाया गया।

विश्व डाक दिवस प्रत्येक वर्ष 9 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिवस की घोषणा 1969 में टोक्यो में आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल कांग्रेस द्वारा यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) की 1874 में स्थापना की वर्षगांठ के उपलक्ष्य में की गई थी। विश्व डाक दिवस का उद्देश्य लोगों और व्यवसायों के दैनिक जीवन में डाक की भूमिका के साथ-साथ वैश्विक सामाजिक और आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरुकता लाना है।

2007 - चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
2006 - गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की।
1991 - सूमो पहलवानी के 1500 बरस के इतिहास में पहली बार जापान से बाहर इसका आयोजन किया गया।
1990 - देश में ही निर्मित पहला तेल टैंकर ‘मोतीलाल नेहरू’ भारतीय जहाजरानी निगम को सौंपा गया।
1976 - मुंबई और लंदन के बीच संपर्क के साथ ही अंतरराष्ट्रीय डायरेक्ट डायलिंग टेलीफोन सेवा की शुरुआत।
1970 - मुंबई के भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र में यूरेनियम 233 का उत्पादन।
1877 - ओडिशा के सामाजिक कार्यकर्ता, स्वतंत्रता सेनानी एवं साहित्यकार पंडित गोपाबंधु दास का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article