आज का इतिहास : 1631 – शाहजहां की बीवी मुमताज बेगम की 39 वर्ष की आयु में मृत्यु हुई थी।
देश और दुनिया में 07 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे…
07 जून 1631 यानी आज के दिन शाहजहां की पत्नी मुमताज का निधन हुआ था। बुरहानपुर में 14वीं संतान को जन्म देने के बाद मुमताज ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में आगरा में यमुना के किनारे ताजमहल बनवाया। यह सात अजुबों में से एक संगमरमरी इमारत दुनियाभर में काफी मशहूर है।
2008- यूपी सरकार ने रसोई गैस पर लगने वाले 4% वैट को पूरी तरह से समाप्त किया।
2006 – भारत द्वारा नेपाल को आर्थिक पुनर्निर्माण के लिए एक अरब रुपये देने का निर्णय लिया गया।
1989 – भारत के दूसरे उपग्रह भास्कर प्रथम का सोवियत रॉकेट से प्रक्षेपण किया गया।
1974 – भारत के टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति का जन्म हुआ था।
1893-महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ़्रीका में प्रथम बार सविनय अवज्ञा का प्रयोग किया।
1539 – बक्सर के निकट चौसा की लड़ाई में अफगान शेरशाह सूरी ने हुमायूं को हराया।