CG Weather Update: राजधानी में आज फिर होगी बारिश, गहराएगा कोहरा, जानें प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

CG Weather Update: राजधानी में आज फिर होगी बारिश, गहराएगा कोहरा, जानें प्रदेश के अन्‍य इलाकों में कैसा रहेगा मौसम।

CG Weather Update: राजधानी में आज फिर होगी बारिश, गहराएगा कोहरा, जानें प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम

रायपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। आज मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही इससे कोहरा गहराएगा।

बिलासपुर और दुर्ग में रात का तापमान 2 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह और रात की तरह दिनभर ठंड का असर है। इसके साथ ही राजधानी रायपुर में आज फिर से बा‍रिश हो सकती है।

इलाकों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले चार-पांच दिनों में तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में बदलाव की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि प्रदेश में नमी हवाओं के आगमन से मौसम का मिजाज बदल गया है। इसे कई इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही बादल छाए हुए हैं।

राजधानी आज फिर बारिश की संभावना

रायपुर में आज मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। इसके साथ ही रायपुर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। यहां की अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

बलरामपुर सबसे ठंडा, दंतेवाड़ा सर्वाधिक गर्म

मौसम विभाग के मुताबिक, आज बलरामपुर सर्वाधिक ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सर्वाधिक गर्म दंतेवाड़ा रहा, यहां का तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में बारिश की वजह से यहां के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: 

Nyay Yatra: राहुल को शंकरदेव के जन्मस्थान पर जाने की इजाजत नहीं मिली, पीएम पर साधा निशाना

MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IAS अफसरों का तबादला, संजय दुबे नए गृह सचिव

Lormi Ber Rangoli: लोरमी में 5 हजार किलो बेर से बनी श्रीराम की रंगोगी, 23 कलाकारों ने 24 घंटे में की तैयार

Ayodhya Ram Mandir Guest List: अयोध्या में राम भक्ति में डूबे बॉलीवुड सितारे,प्राण प्रतिष्ठा के लिए अमिताभ, कंगना, विक्की-कैटरीना, कैलाश खैर, माधुरी-आलिया, रणबीर समेत ये पहुंचे

Virat Kohli: विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में बना सकते हैं एक और रिकार्ड, जानें पूरी खबर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article