Budh Gochar: आज बुध करेंगे मिथुन में प्रवेश, बुधादित्य योग इस राशि को दिलाएगा छप्पर फाड़ दौलत!

आज 28 जून से ज्ञान, बुद्धि के दाता बुध (Budh Rashi parivartan) अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

budh gochar 2025

budh gochar 2025

नई दिल्ली। Budh Gochar 2023: आज 28 जून से ज्ञान, बुद्धि के दाता बुध (Budh Rashi parivartan) अपनी राशि बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। पहले से मिथुन में बैठे सूर्य के साथ बुधादित्य योग बना कर कुछ राशियों को मालामाल करेंगे। इन राशियों को छप्पर फाड़ दौलत मिलेगी.चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियाँ

कब तक रहेगा बुधादित्य योग

ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार आज 28 जून को बुध (Budh Gochar) मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यहां पहले से ही सूर्य विराजमान हैं। लेकिन बुध के प्रवेश करते ही दोनों के साथ मिलकर बुधादित्य योग बन जाएगा। जो 7 जुलाई तक रहेगा। 7 जुलाई को कर्क में बुध के प्रवेश करने पर ये बुधादित्य योग ख़त्म हो जाएगा।

17 जुलाई को फिर बनेगा बुधादित्य योग

ज्योतिषाचार्य के अनुसार 17 जुलाई को सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद एक बार फिर से बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग बनाएंगे। कर्क में पहले से ही बुध उपस्थित रहेंगे। ये योग फिर करीब 15 दिन के लिए बनेगा।

वृष राशि

इस राशि के जातकों के लिए सूर्य-बुध की युति यानि बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) बेहद लाभकारी रहने वाला है।  इस बुधादित्य योग से इन्हें करियर में बड़ा प्रमोशन मिल सकता है। तो वहीं इस गोचर कल के दौरान आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। ये बुधादित्य योग आपको कई क्षेत्रों में सफलता दिलाएगा। अगर आप व्यापर से जुड़े हैं, तो उन्हें इस योग से लाभ के आसार हैं। बुध और सूर्य की युति आपको बुद्धिमानी बनाएगी साथ ही साथ आपको चैलेंज लेने के काबिल बनाएगी।आपको धन लाभ होगा।अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी तलाश ख़त्म होगी।

मिथुन राशि

इस राशि के लग्नेश भाव में ये बुधादित्य योग (Budhaditya Yog) बन रहा है। जिससे इन जातकों के लिए बेहद शुभ मन जाएगा। यह योग विदेश जाने के योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक दृष्टि से तो ये आपके लिए बेहद लाभकारी रहेगा, साथ ही ये आपके लिए धन संचय में मदद करेगा। बुधादित्य योग मिथुन राशि के लिए खुशहाल बनाएगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए बुधादित्य योग ग्यारहवें भाव में होने के चलते धन और महालक्ष्मी योग (Maha Laxmi Yog) भी बन रहा है। इस राशि से व्यवसाइयों के लिए समय बेहद अच्छा बीतने वाला है। यदि आपकी निजी फर्म है या प्रशासनिक अधिकारी हैं तो ये समय आपके लिए बेहद अनुकूल रहने वाला है। होगी। बुध (Budh Gochar) शुक्र की युति आपको करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुचायेगी। आर्थिकी दृष्टि से आपके लिए ये समय बेहद खास रहने वाला है।  आपको बड़ा प्रमोशन और जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article