आज का इतिहास: भारत में किस अपराध के लिए क्या मिलेगी सजा, 1860 में IPC को मिली थी मंजूरी

देश और दुनिया में 6 अक्‍टूबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

मोदी सरकार ने संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन (11 अगस्त) को तीन चौंकाने वाले विधेयकों को पेश किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मौजूदा कानूनों- भारतीय दंड संहिता यानि IPC 1860 की जगह भारतीय न्याय संहिता 2023, आपराधिक प्रक्रिया संहिता 1973 की जगह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और 1872 के लिए भारतीय साक्ष्य विधेयक की जगह भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को बदलने का प्रस्ताव रखा। हमारे आपराधिक कानूनों का इतिहास 1860 के दशक का है, जब भारत में ब्रिटिश अंग्रेजों का शासन था। गुलाम भारत में आपराधिक कानूनों लाने वाले शख्स का नाम थॉमस बबिंगटन मैकाले था। ब्रिटानिका ने मैकाले का वर्णन इंग्लिश राजनेता, निबंधकार, कवि और इतिहासकार के तौर पर किया है। उनका जन्म साल 1800 में इंग्लैंड के लीसेस्टरशायर में हुआ था।

1499: फ्रांस के राजा लुईस ने मिलान पर कब्जा किया।

1860: ब्रिटिश भारत के लिए भारतीय दंड संहिता यानी IPC पारित हुआ और 1 जनवरी से लागू हुआ।

1927: अल जोलसन अभिनीत पहली सफल फीचर साउंड फिल्म द जैज सिंगर रिलीज हुई थी।

1946 - प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्म निर्माता विनोद खन्ना का जन्मदिन हुआ था।

1983 - पंजाब में राष्ट्रपति शासन लगाया गया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article