आज का इतिहास: हजार बार फेल हुए फिर भी नहीं मानी हार, थॉमस अल्वा ने किया बल्ब का आविष्कार

देश और दुनिया में 18 अक्‍टूबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

थॉमस अल्वा एडिसन कितने महान वैज्ञानिक थे, ये बात आज सब जानते हैं लेकिन उन्हीं एडिसन को बचपन में एक मंदबुद्धि बालक कहकर स्कूल से ही निकाल दिया गया था। लेकिन उनकी मां के भरोसे ने उन्हें एक महान वैज्ञानिक बना दिया। महान अमेरिकी वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिसन बल्ब को बनाने में हजार बार असफल हुए थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार उस बल्ब का आविष्कार कर दिखाया, वैसे तो एडिसन ने एक हजार से ज्यादा आविष्कार किए और उन्होंने अपने जीवन में आविष्कारों के 1,093 पेटेंट कराए थे। लेकिन, उनके कुछ काम तो इतिहास में उन्हें हमेशा अमर बनाए रखेंगे। आपको बता दें कि थॉमस एडिसन का निधन सन 1931 में हुआ था।

1386: जर्मनी के सबसे पुराने विश्वविद्यालय, हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई।

1648: उत्तर अमेरिकी उपनिवेशों में 'बोस्टन शूमेकर्स' पहला श्रम संगठन बना था।

1931: इलेक्ट्रीसिटी के खोजकर्ता थॉमस अल्वा एडिसन का निधन हुआ था।

1950: हिन्दी फिल्मों के फेमस एक्टर ओम पुरी का जन्म हुआ था।

1954: टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स कंपनी ने पहले ट्रांजिस्टर रेडियो का निर्माण किया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article