आज का इतिहास : मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का निधन हुआ।

अपनी मखमली आवाज से पांच दशक तक लाखों प्रशंसकों के दिलों पर राज करने वाले मशहूर गायक एस. पी. बालासुब्रमण्यम का 25 सितंबर 2020 को निधन हुआ था। 40 हजार से अधिक गीत गाने वाले एसपीबी को छह बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 2001 में उन्हें पद्म श्री और 2011 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया। एक साक्षात्कार में काम को लेकर कड़ी मेहनत के कारण अपने बच्चों को बड़ा होते हुए नहीं देख पाने को लेकर अफसोस जताया था।

2020 - राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग अस्तित्व में आया, भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद की जगह ली।
1985 - अकाली दल ने पंजाब राज्य में चुनाव में जीत दर्ज की।
1984 - मिस्र और जॉर्डन के बीच राजनयिक संबंध फिर से बहाल हुए।
1939 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फिल्म निर्माता-निर्देशक फिरोज खान का जन्म हुआ।
1914 - भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवी लाल का जन्म हुआ।
1340 - इंग्लैंड और फ्रांस ने निरस्त्रीकरण संधि पर हस्ताक्षर किये।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article