आज का इतिहास: भारत के परमाणु कार्यक्रम के जनक होमी जहांगीर भाभा की रहस्यमयी मौत, हादसा या साजिश?

नोबेल पुरस्कार से सम्मानित महान भारतीय वैज्ञानिक होमी जहांगीर भाभा की मौत 24 जनवरी 1966 में हुई थी। इस समय वह भारत के परमाणु कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे। उनका विमान हादसे का शिकार हुआ था, जिसमें भाभा सहित 117 लोग मारे गए थे। किताब 'कन्वरसेशन विद द क्रो' किताब में क्रॉली के हवाले से कहा गया है कि भारत के परमाणु कार्यक्रम से अमेरिका नाराज था। पाकिस्तान के साथ युद्ध के बीच भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने डॉ भाभा से कुछ बड़ा करने के लिए कहा था, लेकिन कैबिनेट की मंजूरी से पहले बम का परीक्षण करने से मना किया था। आपको बता दें कि भारत में परमाणु ऊर्जा के जनक डॉ. होमी जहांगीर भाभा का जन्म 30 अक्‍टूबर को हुआ था।

1883: महान चिंतक एवं समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती का निधन हुआ था।

1909: भारत के न्यूक्लियर प्रोग्राम के जनक होमी जहांगीर भाभा का जन्म हुआ था।

1956 : दिल्ली में भारत का पहला फाइव स्टार होटल ‘अशोक’ खुला था।

1972: शिकागो में लोकल ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर से 45 की मौत, 332 लोग घायल हुए थे।

2013: तेलंगाना के महबूबनगर में बस में आग लगने से 44 लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article