आज का इतिहास : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस हर साल 1 मई को मनाया जाता है
दुनियाभर में 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है। मजदूर दिवस पहली बार 1889 में मनाने का फैसला लिया गया। हालांकि इसकी शुरुआत 1886 से ही हो गई थी। श्रमिकों के लिए एक दिन समर्पित करने का बड़ा कारण है। मजदूर दिवस मनाने का महत्व विभिन्न देशों में अलग-अलग हो सकता है लेकिन यह एक संदेश देता है कि मजदूरों का योगदान समाज में महत्वपूर्ण है और उन्हें सम्मान व न्याय मिलना चाहिए।
2011 : ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान में मारे जाने की पुष्टि हुई।
2009 : स्वीडन ने समलैंगिक विवाह को मंजूरी दी गई थी।
1993 - श्रीलंका के राष्ट्रपति रणसिंघे प्रेमदास की बम विस्फोट में मृत्यु हुई।
1960 : महाराष्ट्र और गुजरात अलग अलग राज्य बने थे।
1956 : जोनसा साल्क द्वारा विकसित पोलियो वैक्सीन जनता के लिए उपलब्ध कराई गई।
1955 - भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा व्यापारी आनंद महिंद्रा का जन्म हुआ।
1923 : भारत में मई दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
1914 : फोर्ड पहली कंपनी बनी जिसने अपने कर्मचारियों के लिए आठ घंटे काम करने का नियम बनाया।
1897 : स्वामी विवेकानंद ने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
1889 - मजदूर दिवस पहली बार 1889 में मनाने का फैसला लिया गया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें