आज का इतिहास: देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती

आज ही के दिन साल 1888 में देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म हुआ था। यही वजह है कि आज के दिन को देश में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद ने 15 अगस्त 1947 से 2 फरवरी 1958 तक भारत के पहले शिक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। उन्होंने ही स्वतंत्र भारत की शिक्षा प्रणाली की नींव रखी। उनके कार्यकाल में देश के महत्वपूर्ण शिक्षा और टेक्निकल इंस्टीट्यूट की स्थापना हुई, जिनमें UGC, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद यानि AICTE और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मतलब IIT शामिल हैं।

1888 - देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद का जन्म हुआ था ।

1943- भारतीय परमाणु वैज्ञानिक अनिल काकोडकर का जन्म हुआ था।

1966 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अंतरिक्ष यान ‘जेमिनी-12’ प्रक्षेपित किया था।

1973 - पहली अंतरराष्ट्रीय डाक टिकट प्रदर्शनी नई दिल्ली में शुरू हुई थी।

2002ः बिल गेट्स ने भारत में एड्स के खिलाफ लड़ाई में 100 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article