आज का इतिहास : 1984 – ऑपरेशन ब्लू स्टार 1 से 10 जून तक भारतीय सेना द्वारा चलाया गया।
देश और दुनिया में 01 मई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे… ऑपरेशन ब्लू स्टार 1 से 10 जून 1984 तक भारतीय सेना द्वारा पंजाब के अमृतसर में स्वर्ण मंदिर परिसर में चलाए गए एक सैन्य अभियान का कोडनेम था। इस अभियान का उद्देश्य सिख उग्रवादी नेता जरनैल सिंह भिंडरावाले और उनके समर्थकों को स्वर्ण मंदिर से निकालना था. ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद, इंदिरा गांधी को सिख उग्रवादियों द्वारा 31 अक्टूबर 1984 को मार दिया गया था. 2005: अप्पा शेरपा ने माउंट एवरेस्ट की 15वीं बार सफल चढ़ाई की। 1996: एच डी देवगौड़ा भारत देश के 11वें प्रधानमंत्री बने। 1964: नया पैसा से नया शब्द हटाकर इसे अब पैसा कहा जाने लगा। 1930: भारत की पहली डीलक्स रेलगाड़ी डक्कन क्वीन को बॉम्बे वी टी और पुणे के बीच शुरू किया गया। 1929: फिल्मों की सबसे यादगार मां का किरदार निभाने वाली नरगिस दत्त का जन्म हुआ। 1819: बंगाल में सेरमपुर कालेज की स्थापना हुई।