आज का इतिहास : 1981- क्रिकेट और भारतीय जनता पार्टी के नेता गौतम गंभीर का जन्म।

14 अक्टूबर 1981 को आज ही के दिन हुआ था पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान में मुख्य कोच गौतम गंभीर का जन्‍म। वह एक , पूर्व राजनेता और समाजसेवी भी हैं। उन्होंने 2003 से 2016 तक खेल के सभी प्रारूपों में भारत के लिए खेला। भारत के लिए 2007 T-20 अंतर्राष्ट्रीय विश्व कप और 2011 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, दोनों के फाइनल में भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाए थे।

2021 - ताइवान में एक इमारत में आग लगने से 46 लोगों की मौत हुई थी।
2010 - राजधानी दिल्ली में तीन अक्टूबर को शुरू हुए 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
1956 - डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने तीन लाख 85 हजार अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म अपनाया।
1953 - भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभावी हुआ।
1944 - जर्मन फील्ड मार्शल एरविन रोमेल ने हिटलर की हत्या की साजिश में नाम आने के बाद अपनी जान दी।
1882 - लाहौर में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना। बंटवारे के बाद इसके दो हिस्से कर दिए गए थे।
1240 - भारत की पहली महिला शासिका रजिया सुल्तान की मौत हुई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article