आज का इतिहास : 1984 - बछेन्द्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट को फतह करने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं।

देश और दुनिया में 22 मई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

बछेंद्री पाल भारत की एक पर्वतारोही हैं जो दो बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ चुकी हैं। बछेंद्री पाल दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला हैं। अपने पहले ऐतिहासिक अभियान में, उन्होंने 22 मई 1984 को दोपहर 1:07 बजे 8-9 सदस्यों की एक टीम के साथ माउंट एवरेस्ट पर 43 मिनट बिताए। बाद में, अपने दूसरे ऐतिहासिक अभियान में, उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर एक पूरी तरह से महिला अभियान का नेतृत्व किया। 2019 में, भारत सरकार ने उन्हें तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, "पद्म भूषण" से सम्मानित किया।

2007 - गणितज्ञ श्रीनिवास वर्धन को नार्वे का अबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।
2003 - अल्जीरिया में विनाशकारी भूकंप में हजारों से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
2002 - आज ही के दिन नेपाल में संसद भंग की गई थी।
2001 - दलाई लामा ने तिब्बत की आजादी की मांग छोड़ी थी।
1993 - विश्व जैव विविधता दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
1987 - टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच का जन्म हुआ था।
1774 - धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में सबसे अग्रणी राजा राममोहन राय का जन्म हुआ था।
1963 - भारत के पहले ग्लाइडर रोहिणी ने उड़ान भरी थी।
1959 - जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री रहीं महबूबा मुफ़्ती का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article