Breaking News: कांग्रेस अध्यक्ष चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ FIR पर कांग्रेस की PC, कहा-सत्ता पक्ष ने झूठा केस दर्ज कराया

Breaking News 28 June: देश-दुनिया में क्या चल रहा है? हर बड़ी खबर पर हमारी नज़र है। इस लाइव लिंक के जरिए जानिए अब तक की सभी अहम अपडेट्स, ताज़ा हलचल और हर सेक्टर की ब्रेकिंग न्यूज़।

bhopal love jihad new case

bhopal love jihad new caseNEWS

Today live Update: देश-दुनिया में क्या चल रहा है? हर बड़ी खबर पर हमारी नज़र है। इस लाइव लिंक के जरिए जानिए अब तक की सभी अहम अपडेट्स, ताज़ा हलचल और हर सेक्टर की ब्रेकिंग न्यूज़। जुड़े रहिए हमारे साथ…

6:30 PM

PCC चीफ जीतू पटवारी के खिलाफ FIR पर कांग्रेस की PC

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज हुई FIR को लेकर शनिवार को कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व मंत्री PC शर्मा और संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि यह FIR विपक्ष की आवाज को दबाने का एक राजनीतिक हथकंडा है। जीतू पटवारी ने सिर्फ एक पीड़ित को न्याय दिलाने की कोशिश की थी, लेकिन सत्ता पक्ष ने उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज करा दिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी पलटवार करते हुए कांग्रेस पर राजनीतिक नौटंकी करने का आरोप लगाया है।

https://twitter.com/INCMP/status/1938651055363104901

3:00pm

पराग जैन रॉ (RAW) के नए मुखिया नियुक्त, पंजाब कैडर के IPS अफसर हैं जैन

[caption id="attachment_848113" align="alignnone" width="1065"]publive-image पराग जैन रॉ (RAW) के नए मुखिया नियुक्त[/caption]

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पराग जैन को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) का नया चीफ बनाया है. 1989 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी पराग जैन 30 जून को रिटायर हो रहे रवि सिन्हा की जगह लेंगे. फिलहाल जैन एविएशन रिसर्च सेंटर (ARC) के प्रमुख हैं, जिसने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में अहम खुफिया जानकारी जुटाकर बड़ी भूमिका निभाई थी.

2:00pm

अहमदाबाद हादसे के 8 दिन बाद पार्टी करने पर एयर इंडिया ने 4 कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा

एयर इंडिया ने अपने ग्राउंड हैंडलिंग यूनिट AISATS के चार कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है। इन कर्मचारियों का एक डांस पार्टी वीडियो वायरल हुआ था, जो अहमदाबाद प्लेन हादसे के सिर्फ 8 दिन बाद का है। एयर इंडिया ने बयान जारी कर कहा कि हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति उनकी पूरी संवेदनाएं हैं और कर्मचारियों का यह आचरण कंपनी की नीति के खिलाफ है। कंपनी ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है।

1:00pm

जैन संत आचार्य विद्यानंद के शताब्दी समारोह का PM मोदी करेंगे उद्घाटन

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1938860220140388619

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। यह समारोह एक साल तक चलेगा, जिसमें सांस्कृतिक, साहित्यिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस अवसर पर स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किए जाएंगे।

आचार्य विद्यानंद जी महाराज के शताब्दी समारोह में आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर जी महाराज द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'धर्म चक्रवर्ती' की उपाधि से सम्मानित किया।

11:30am

शेफाली जरीवाला ने झेली थी ये बीमारी

कांटा लगा फेम शेफाली जरीवाला का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने स्वास्थ्य संघर्ष और करियर से पीछे हटने की वजहें बताई थीं। शेफाली ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें 15 साल की उम्र से मिर्गी के दौरे पड़ने लगे थे। उन्होंने कहा था, "मुझे याद है, उस वक्त पढ़ाई का बहुत दबाव था। तनाव और चिंता से दौरे पड़ सकते हैं। ये एक-दूसरे से जुड़े होते हैं, डिप्रेशन से दौरे पड़ सकते हैं और इसका उल्टा भी हो सकता है।"

11:00am 

भक्तों को रथयात्रा में दर्शन का एक और दिन मिला

https://twitter.com/ANI/status/1938809246730367157

रथयात्रा में शामिल होने आईं भक्त गोरांगी ने कहा, "मैं भारत में पिछले 20 साल से रह रही हूं और इस साल पहली बार रथयात्रा में आने का मौका मिला। भगवान जगन्नाथ की कृपा से भक्तों को रथयात्रा में दर्शन का एक और दिन मिला है।"

10:30am

जगन्नाथ रथयात्रा में भारी भीड़, पहले दिन 750 मीटर भी नहीं बढ़े रथ

पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा के दूसरे दिन फिर से रथ खींचने का सिलसिला शुरू हो गया। शुक्रवार को यात्रा शुरू हुई थी, जिसमें हर साल की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा यानी करीब 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे। भारी भीड़ के चलते तीनों रथों को आगे बढ़ाने में मुश्किलें आईं। पहले दिन रथ सिर्फ 750 मीटर ही बढ़ सके। देवी सुभद्रा के रथ के पास भीड़ का दबाव इतना बढ़ा कि 625 श्रद्धालु बीमार पड़ गए, कई बेहोश हो गए और कुछ को चोटें भी आईं।

9:00am

कोलकाता कॉलेज गैंगरेप

कोलकाता में लॉ कॉलेज की 24 वर्षीय छात्रा ने तीन युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। छात्रा का कहना है कि आरोपी मनोजीत मिश्रा ने उसे शादी का प्रस्ताव दिया था, लेकिन मना करने पर उसने अपने दोस्तों जैब अहमद और प्रमित मुखोपाध्याय के साथ मिलकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने 25 जून को कस्बा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों टीएमसी से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 127(2)/70(1)/3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

8:00am

देश में अब तक सामान्य से 12% ज्यादा बारिश, केदारनाथ हाईवे लैंडस्लाइड से बंद

देशभर में अब तक सामान्य से 12% अधिक बारिश दर्ज की गई है। 26 जून तक जहां औसतन 134.3 मिमी बारिश होनी थी, वहीं 146.6 मिमी बारिश हो चुकी है। उधर, उत्तराखंड में भारी बारिश से केदारनाथ हाईवे मुनकटिया इलाके में भूस्खलन के चलते बंद हो गया। हाईवे पर लगातार पत्थर गिरने से यात्री फंस गए, जिन्हें NDRF ने सुरक्षित निकाला।

7:00AM

MP के ग्वालियर की बहू थी शेफाली जरीवाला, लिकर करोबारी से था रिश्ता

publive-image

Shefali Jariwala Husband MP Gwalior News: मुंबई से देर रात दुखद खबर आई है। 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला नहीं रहीं हैं। शुक्रवार, 27 जून की रात एक्ट्रेस जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया। जरीवाला मध्यप्रदेश के ग्वालियर की बहू रहीं हैं। उनकी पहली शादी ग्वालियर के लिकर कारोबारी के बेटे से हुई थी। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय नहीं चल सका और 2009 में उनका ग्वालियर के बेटे से तलाक हो गया।

ये भी पढ़ें : Shefali Jariwala Death Husband: MP के ग्वालियर की बहू थी शेफाली जरीवाला, लिकर करोबारी से था रिश्ता

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article