/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/tmc-mla.jpg)
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीटों और आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर टीएमसी के विधायक ने भाजपा समर्थकों को धमकाया है। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। भाजपा के सह बंगाल प्रभारी अमित मालवीय ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें टीएमसी के विधायक नरेन चक्रवर्ती पर भाजपा के समर्थकों को धमकी देने का आरोप लगाया है।
भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के प्रमुख मालवीय ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने का निवेदन किया है। मालवीय ने टीएमसी प्रमुख और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की आलोचना की और कहा कि वह ऐसे विधायकों को संरक्षण दे रही हैं।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एमएलए नरेन चक्रवर्ती भाजपा समर्थकों से कह रहे हैं कि वे उसे वोट न दें, वरना चुनाव के बाद देख लेंगे। वह यह भी कहते हैं कि यदि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया तो वे राज्य में रह सकेंगे और काम-धंधा कर सकेंगे, टीएमसी उनका समर्थन करेगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us