CM मोहन ने लहराया तिरंगा: तिरंगा यात्रा में ओलिंपियन विवेक सागर का किया सम्मान; ये रूट रहेंगे डायवर्ट

Tiranga Yatra in Bhopal: CM मोहन ने लहराया तिरंगा: तिरंगा यात्रा में ओलिंपियन विवेक सागर का किया सम्मान; ये रूट रहेंगे डायवर्ट

Tiranga-Yatra-in-Bhopal

Tiranga Yatra in Bhopal: भोपाल में आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा फहराकर यात्रा का शुभारंभ किया। यात्रा में कई मंत्रीगण, कार्यकर्ता शामिल हुए। ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और टिंग में दो बार के ओलिंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1822895379907510618

सीएम ने झंडा फहराकर किया शुभारंभ

भोपाल के सुभाष आरओबी से शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ सीएम डॉ. मोहन यादव ने तिरंगा लहराकर किया। यात्रा में ओलिंपियन में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के मिड फील्डर विवेक सागर और शूटिंग में दो बार के ओलिंपियन व अर्जुन अवार्डी ऐश्वर्य प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Tiranga-Yatra-in-Bhopal

सीएम मोहन यादव ने विवेक सागर और ऐश्वर्य प्रताप सिंह का सम्मान किया। इस मौके पर मंत्री विश्वास सारंग, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और महापौर मालती राय भी मौजूद रहे।

Tiranga-Yatra-in-Bhopal

यात्रा में हजारों लोग हुए शामिल

यात्रा में हजारों लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर चले। बच्चे, बुजुर्ग, युवा और महिलाएं भी शामिल रहीं। इसके साथ ही स्कूल के स्टूडेंट्स भी यात्रा में पहुंचे। तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन करने वालों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी दिए गए।

Tiranga-Yatra-in-Bhopal

यात्रा के चलते कई रूट डायवर्ट

आपको बता दें कि यात्रा को देखते हुए शहर के कई रूटों में परिवर्तन किया गया है। अगर आपका आना-जाना भी इन रूटों से होता है, तो परेशानी से बचने के लिए खबर में दिए गए शॉर्टकट्स रास्तों को अपनाएं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1822867862295577039

ये रहेगा तिरंगा यात्रा का रूट

तिरंगा यात्रा प्रभात चौराहे से निकाली जाएगी, जो कि रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म-1 तक जाएगी। इसके चलते प्रभात तक ITI, बोगदापुल और मेहता मार्केट से आने वाला ट्रैफिक बदला रहेगा।

इन रास्तों पर वाहनों पर प्रतिबंध

तिरंगा यात्रा प्रभात चौराहा से  शुरू होकर अशोक बिहार, परिहार चौराहा, पुष्पा नगर से होते हुए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-1 पर खत्म होगी।

इस रूट से आज सिटी बसें भी नहीं चलेंगी। प्रभात चौराहे से 80 फीट रोड होकर रेलवे स्टेशन की तरफ सभी प्रकार के वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा।

इन रास्तों का करें उपयोग

- ITI तिराहा, बोगदापुल और मेहता मार्केट से प्रभात की तरफ ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा।

- रायसेन की तरफ से आने वाले वाहन ITI रोड तिराहे से बाएं मुड़कर कॅरियर कॉलेज होकर आ-जा सकेंगे।

- बोगदा पुल से प्रभात की तरफ जाने वाले वाहन जिंसी, होशंगाबाद रोड होते हुए आ-जा सकेंगे।

- मेहता मार्केट से प्रभात की तरफ जाने वाले वाहन अंडर ब्रिज से आ-जा सकेंगे।​​​​​​​

स्थानीय लोगों के लिए ये वैकल्पिक रास्ते

- प्रभात चौराहा से ITI जेके रोड, मिनाल, भानपुर ब्रिज होकर आ-जा सकेंगे।

- प्रभात चौराहा से बोगदा पुल, ऐशबाग, भारत टॉकिज से होते हुए आ-जा सकेंगे।

- जो यात्री रेलवे स्टेशन जाना चाहते हैं वे बोगदा पुल से भारत टॉकिज, संगम होते हुए भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-6 पर जा सकते हैं।

- किसी भी प्रकार की समस्या होने पर इस नंबर 0755-2677340, 2443850 पर फोन कर सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सावन का चौथा सोमवार: महाकाल मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, सवारी में नंदी पर दर्शन देंगे उमा-महेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article