Advertisment

मुंबई में पुरानी कैब की छत पर संकेतक लगाने के लिये और छह महीने का समय दिया गया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, आठ जनवरी (भाषा) मुंबई महानगर क्षेत्र के परिवहन प्राधिकरण ने 31 जनवरी 2020 से पहले पंजीकृत कैब की छत पर संकेतक लगाने के अपने फैसले को अमल में लाने के लिये और छह महीने का समय देने का फैसला लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

परिवहन विभाग के अधिकारी ने कहा कि पुरानी टैक्सियों पर रंगीन संकेतक लगाने की समयसीमा को एक जनवरी 2021 से बढ़ाकर एक जुलाई 2021 कर दिया गया है।

महाराष्ट्र के परिवहन सचिव की अध्यक्षता में हाल ही में हुई मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण (एमएमआरटीए) बैठक में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।

अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते तीन में से केवल एक निर्माता ही संकेतकों का उत्पादन कर बाजार में उपलब्ध करा रहा है।

Advertisment

रंगीन संकेतकों के जरिये यह पता चल पाएगा कि टैक्सी खाली है या फिर कोई उसमें सवार है। इसका मकसद सवारी बिठाने से कैब चालकों के इनकार के मामलों में कमी लाना है।

भाषा जोहेब उमा

उमा शाहिद

शाहिद

Advertisment
चैनल से जुड़ें