Tiktok Layoffs: टिक टॉक ने सभी भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, मोदी सरकार ने कंपनी पर लगाया था बैन

Tiktok Layoffs: टिक टॉक ने सभी भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, मोदी सरकार ने कंपनी पर लगाया था बैन Tiktok Layoffs: Tik Tok fired all Indian employees, Modi government had banned the company

Tiktok Layoffs: टिक टॉक ने सभी भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाला, मोदी सरकार ने कंपनी पर लगाया था बैन

Tiktok Layoffs: गूगल- अमेजन जैसी बड़ी टेक कंपनियों के बाद अब टिक टॉक (Tiktok) ने भी छंटनी की है। Tiktok ने इंडिया में अपने 40 कर्मचारियों के अपने पूरे स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया है। इतना ही नहीं, कंपनी ने सभी एम्प्लॉइज को पिंक स्लिप भी दे दी है।

9 महीने की सैलरी देगी कंपनी

कंपनी अपने 40 कर्मचारियों की छंटनी के साथ ही उनके बकाया 9 महीने की सैलरी का भुगतान भी करेगी। ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, टिक टॉक इंडिया के कर्मचारियों को जानकारी दी गई थी कि 28 फरवरी उनका आखिरी दिन होगा। ऐसे में उन्हें दूसरे अवसर की तलाश करने के लिए फीलर्स दिए गए थे

कर्मचारियों को निकालने की वजह

बता दें कि टिक टॉक के इंडिया ऑफिस के भारतीय कर्मचारी ज्यादातर ब्राजील और दुबई के मार्केट के लिए काम कर रहे थे। टिक टॉक का यह फैसला कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि करीब 3 साल पहले टिकटॉक के साथ 300 चीनी ऐप को सुरक्षा कारणों से इंडिया में बैन कर दिया गया था। कंपनी का कहना है कि देश में इसे शुरू होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में कंपनी इंडिया के सभी कर्मचारियों को निकाल रही है।

वहीं अंत में बताते चलें कि याहू(Yahoo) अपने टोटल ग्लोबल वर्कफोर्स में से 20 प्रतिशत यानी 1600 कर्मचारियों की छंटनी करने का एलान किया है। सीईओ जिम लेनजोन ने कहा कि ऐसा करने से याहू की वित्तीय स्थिति बेहतर होगी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article