Tiger Shroff: ‘वंदे मातरम’ के रिलीज से सिंगिंग डेब्यू करेंगे टाइगर, हुए नर्वस

अभिनेता टाइगर श्रॉफ Tiger Shroff ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अपना नया गाना ‘वंदे मातरम’ रिलीज करने को तैयार हैं, जिसमें ‘भारत की आजादी’....

Tiger Shroff: ‘वंदे मातरम’ के रिलीज से सिंगिंग डेब्यू करेंगे टाइगर, हुए नर्वस

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ Tiger Shroff ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अपना नया गाना ‘वंदे मातरम’ रिलीज करने को तैयार हैं, जिसमें ‘भारत की आजादी’ के जश्न को मनाने के लिए भावना व्यक्त की गई है।

श्रॉफ ने वर्ष 2020 में गायकी में ‘अन्बिलीवबल’ से कदम रखा था और इसके बाद ‘कैसानोवा’ नाम से गीत जारी किया था। उन्होंने Tiger Shroff कहा कि, वह 10 अगस्त को यह गाना जारी करेंगे। इस गाने में संगीत विशाल मिश्रा का है जबकि इसके गीतकार कौशल किशोर हैं। यह टाइगर श्रॉफ की आवाज में पहला हिंदी गाना होगा।

इसके साथ ही, इस गाने के वीडियो का निर्देशन कोरियोग्राफर और फिल्मकार रेमो डिसूजा ने किया है। Tiger Shroff श्रॉफ ने लिखा, ‘‘ पहली बार मैंने इस तरह के गाने को आवाज देने की कोशिश की है। मैं अपने अगले गाने वंदे मातरम को रिलीज करने को लेकर उत्साहित और थोड़ा घबराया भी हूं। यह केवल गाना नहीं है बल्कि भारत की आजादी के जश्न को लेकर भावना है। मैं भारत के सम्मान में इस गीत को जारी कर कृतज्ञ हूं। यह गाना 10 अगस्त को रिलीज होगा।’’

https://twitter.com/iTIGERSHROFF/status/1423508256119349248

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article