UP News: दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, खेत में मिला शव

UP News: दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, खेत में मिला शव UP News: Tiger dies in Dudhwa Tiger Reserve, dead body found in field

UP News: दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत, खेत में मिला शव

UP News: यूपी के दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत की खबर सामने आ रही है। बता दें कि दुधवा बफर जोन के मैलानी रेंज के सलेमपुर बीट के गन्ने के खेत में 2 साल के नर बाघ का शव मिला है। बताया जा रहा है कि बाघ गंभीर आंतरिक बीमारियों से जूझ रहा था।

जानकारी के अनुसार, दुधवा बफर जोन के मैलानी रेंज के फील्ड अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह बफर जोन में बाघ को असामान्य रूप से धीमी गति से चलते हुए देखा। उन्होंने देखा कि युवा बाघ गन्ने के खेत में घुस, जहां बाद में वह मृत पाया गया। इसकी जानकारी फील्ड डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों को दी गई।

[caption id="attachment_211418" align="alignnone" width="1411"]Tiger dies in Dudhwa Tiger Reserve दुधवा टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत[/caption]

शिकार की आशंका नहीं

बाघ की मौत के बाद यह सवाल उठने लगे है कि कहीं उसका शिकार तो नहीं किया गया। शिकार की अटकलों को लेकर दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) के एरिया डायरेक्टर बी प्रभाकर ने कहा कि मृत बाघ के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसी भी अवैध शिकार या जहर के प्रयास से इनकार कर दिया है।

Adani Meets Sharad Pawar : अडाणी ने मुंबई में शरद पवार से की मुलाकात

वन अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम में बाघ का पेट खाली पाया गया था। उसके सभी सभी अंग सुरक्षित हैं। पोस्टमार्टम में मौत का कारण पेट में संक्रमण और विभिन्न अंगों का काम करना बंद होना (टोटल ऑर्गन फेलियोर) पाया गया है। अचानक हुई बाघ की मौत से वन विभाग सकते में है।

Raghav Chadha-Parineeti Chopra: इस दिन शादी करने वाले है परिणीति और राघव चड्ढा, रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

Jabalpur Conversion News: प्रेमिका के लिए मुस्लिम से हिंदु बना युवक; अखलील से बन गया हर्ष

यह भी पढ़ें- World Earth Day 2023: कब है विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इस बार की थीम, महत्व और इतिहास

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article