Advertisment

गुजरात में कार में आग लगने से तीन महिलाओं की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

राजकोट, दो जनवरी (भाषा) गुजरात के राजकोट जिले के गोंडल में शनिवार सुबह एक कार के कपास से लदे एक ट्रक से टकरा जाने से कार में आग लग गई, जिससे उसमें सवार तीन महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी।

Advertisment

गोंडल तालुका पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब छह बजे गोंडल-राजकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिलियाला गांव के पास हुआ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘तीन महिला यात्रियों को ले जा रही कार और कपास की गांठ ले जा रहे ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। तीनों महिला यात्री समय पर कार से बाहर नहीं निकल सकीं और उनकी मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार चालक मामूली तौर पर झुलस गया।

अधिकारी ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया।

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रेखा जडेजा (62), रसिक रायजादा (80) और मुकुंदबा रायजादा (45) के रूप में की गई है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें