Advertisment

महाराष्ट्र के नागपुर में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नागपुर (महाराष्ट्र), 11 जनवरी (भाषा) नागपुर जिले के विभिन्न इलाकों में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

Advertisment

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां अम्बाजारी इलाके में अमरावती रोड पर एक जीप और मोटरसाइकिल की टक्कर हो जाने के बाद मोटरसाइकिल सवार दो पुरुषों (30 वर्ष और 35 वर्ष) की मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि कलमना इलाके के चिखली चौक में रविवार को तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटर पर सवार 72 वर्षीय व्यक्ति को कुचल दिया।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि दोनों हादसों के संबंध में भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

भाषा सिम्मी नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें