Advertisment

तमिलनाडु में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोयंबटूर, नौ जनवरी (भाषा) तमिलनाडु में तिरुपुर जिले के समीप शनिवार तड़के एक कार सड़क पर खड़े ट्रक से जा टकराई, जिससे दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि यह घटना सुबह पांच बजे हुई। एक परिवार के छह लोग इस कार से कुम्बाकोनम जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि तेज गति से जा रही कार ओलमपलायतम में राजमार्ग पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल गए। घायलों को तिरुपुर में सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया।

पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।

भाषा स्नेहा राजकुमार

राजकुमार

Advertisment
चैनल से जुड़ें