Advertisment

राजस्थान में कोरोना वायरस से तीन और लोगों की मौत, 373 नये संक्रमित मिले

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

जयपुर, 13 जनवरी (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 373 नये मामले बुधवार को सामने आये तथा अब तक राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 3,14,091 हो गई है। वहीं राज्य में संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई जिससे मरने वालों की कुल संख्‍या 2742 हो गयी है।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार शाम छह बजे तक, बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हुई है जिससे मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2742 हो गयी। राज्य में अब तक जयपुर में 509, जोधपुर में 298, अजमेर में 221, कोटा में 168, बीकानेर में 167 भरतपुर में 120, उदयपुर में 112, पाली में 109 और सीकर में 100 संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि बुधवार को राज्य में 790 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से उबरे तथा राज्य में अब तक कुल 3,05,569 लोग ठीक हो चुके हैं।

इसके साथ ही बुधवार को संक्रमण के 373 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 3,14,091 हो गयी जिनमें से 5,780 रोगी उपचाराधीन हैं। नये मामलों में जयपुर में 72, कोटा में 36, भीलवाडा-अजमेर में 29-29, जोधपुर-नागौर में 26-26, डूंगरपुर में 22, और उदयपुर में 21 नये संक्रमित शामिल हैं।

Advertisment

भाषा कुंज पृथ्वी मानसी

मानसी

Advertisment
चैनल से जुड़ें