Chaibasa IED blast : चाईबासा में हुआ बड़ा आईईडी विस्फोट ! हादसे में पुलिस बल के तीन जवान शहीद

झारखंड के चाईबासा जिले गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मीरलगड़हा गांव के जंगलों में बृहस्पतिवार को नक्सलियों द्वारा किये गये परिष्कृत विस्फोटक उपकरण विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान हो गये।

Chaibasa IED blast :  चाईबासा में हुआ बड़ा आईईडी विस्फोट ! हादसे में पुलिस बल के तीन जवान शहीद

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले गोइलकेरा थाना क्षेत्र के मीरलगड़हा गांव के जंगलों में बृहस्पतिवार को नक्सलियों द्वारा किये गये परिष्कृत विस्फोटक उपकरण विस्फोट में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के तीन जवान हो गये। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

जानें क्या है पूरी घटना 

झारखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संजय आनंदराव लाठकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया केंद्रीय रिजर्व पुलिस (सीआरपीएफ) की 60वीं बटालियन के घायल तीनों जवानों को एयरलिफ्ट कर उपचार के लिये रांची ले जाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर है। लाठकर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ चाईबासा में तलाशी अभियान चला रहे सीआरपीएफ जवानों को लक्ष्य कर माओवादियों ने आइईडी धमाका किया, जिसमें तीन जवान घायल हो गये।

घायल जवानों की हुई पुष्टि

अधिकारी ने बताया कि घायल जवानों की पहचान हेड कांस्टेबल राकेश पाठक, सिपाही बीडी अनल एवं सिपाही पंकज यादव के रूप में की गयी है। लाठकर ने बताया कि क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है और हमलावर नक्सलियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article