Advertisment

तालाब में डूबने से तीन मासूम भाई-बहनों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

छतरपुर (मप्र), 10 जनवरी (भाषा) छतरपुर जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर उर्दमऊ गाँव में रविवार को तालाब में डूबने से दो बहनों एवं उनके भाई सहित तीन बच्चों की मौत हो गई।

Advertisment

गढ़ीमलहरा पुलिस थाना प्रभारी रवि उपाध्याय ने बताया कि मृतकों की पहचान अनन्या बंशकार (6), उसकी छोटी बहन नैना (2) एवं छोटा भाई साहिल (4) के रूप में की गई है। ये तीनों धर्मेंद्र बंशकार के बच्चे थे।

उन्होंने कहा कि ये तीनों राम तालाब के किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते वे तालाब में फिसल गए और डूबने से उनकी मौत हो गई।

उपाध्याय ने बताया कि कुछ दूरी पर खड़े स्थानीय लोगों को जैसे ही पता लगा, तो उन्होंने तीनों बच्चों को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

Advertisment

उन्होंने कहा कि शवों का महाराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमॉर्टम करने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

भाषा सं रावत अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें