Satna Crime News: घाटी में 10 दिनों तक पेड़ पर लटके रहे तीन शव, चरवाहे की पड़ी नजर तो मचा हड़कंप…

सतना। प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा थाना इलाके के सकरो पहाड़ की घाटी में एक ही पेड़ पर तीन शव झूलते पाए गए। मृतकों की पहचान साडा निवासी 28 वर्षिय कुसुम कली यादव, पांच वर्षीय बेटे व उसके कथित प्रेमी के रूप में हुई है। मझगवां थाना पुलिस ने ऑनर किलिंग की आशंका जताई है। तीनों शव का पोस्टमार्टम आज शनिवार को मझगवां में किया जाएगा। शव लगभग 10 दिन पुराने बताए जा रहे हैं। मृतकों की शिनाख्त उनके कपड़ों से हुई है। मृतक कुसुम कली के पति रामकृपाल यादव ने 28 मार्च को बरौंधा थाने में गुमसुदगी दर्ज कराई थी। तभी से गांव का एक नाबालिग भी गायब था। पुलिस गुमशुदा लोगों की तलाश कर रही थी।
तभी गांव के एक चरवाहे को 8 अप्रैल को सकरो पहाड़ की घाटी में एक पेड़ पर तीन शव लटके मिले। उसने शाम को गांव आकर जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी डायल हंड्रेड को दी। इस तरह सुक्रवार देर शाम मझगवां और बरौंधा पुलिस ने मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत साडा में आने वाले भवानीपुर गांव के हैं।
कुसुमकली (32), बेटा आशीष (5) और एक अन्य सुशील राम आसरे यादव (17) के रूप में तीनों की पहचान की गई है। नाबालिग राम आसरे कथित तौर पर महिला का प्रेमी बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि तीनों 29 मार्च से घर से लापता था। थाना प्रभारी राजेश पटेल ने मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है।
एसपी धर्मवीर सिंह ने मामले में क्राइम एक्सपर्ट की सलाह ली है। जानकारी के मुताबिक FSL रीवा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. आरपी शुक्ला को मौके पर बुलाया गया है। इसके पहले पुलिस शवों को हाथ नहीं लगाएगी।