गजब है! ये महिला रही 10 साल तक प्रेग्नेंट, दिया 9 बच्चों को जन्म

गजब है! ये महिला रही 10 साल तक प्रेग्नेंट, दिया 9 बच्चों को जन्म This woman remained pregnant for 10 consecutive years, became the mother of 9 children vkj

गजब है! ये महिला रही 10 साल तक प्रेग्नेंट, दिया 9 बच्चों को जन्म

दुनिया में हर लड़की का सपना होता है कि वह मां बने। अपने बच्चे को जन्म देने के लिए महिलाओं को 9 महीने का इंतजार करना पड़ता है। 9 महीनों का सफर एक मां के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। दुनिया में अक्सर देखा जाता है कि लोग एक या दो बच्चे करने के बाद बेबी प्लानिंग की नहीं सोचते है। लेकिन अगर आपको पता चले की एक महिला जिसने महज 28 साल की उम्र में 9 बच्चों को जन्म दिया हो, तो आपको यकिन नहीं होगा।

जी हां यह महिला अमेरिका के लॉस वेगास की रहने वाली है। इस महिला का नाम कोरा ड्यूक है। कोरा ड्यूक ने 28 साल की उम्र में ही 9 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि अब कोरा ड्यूक 38 साल की है और उसका पति 42 साल का है, लेकिन ये कपल सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

10 साल रहीं प्रेग्नेंट

कोरा ड्यूक ने भले ही 9 बच्चों को जन्म दिया हो, लेकिन उन्होंने अपने शरीर को मेंटेन करके रखा है। सबसे बड़ी बात यह है कि कोरा लगातार 10 साल तक प्रेग्नेंट रहीं थीं। जब वह 16 साल की थीं, तब उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद अगले साल उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद अगले तीसरे साल एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद कोरा ने अगले साल एक बच्चे को जन्म दिया और यह सिलसिला रूका नहीं।

39 साल में 9 बच्चों की मां

कोरा 39 साल की उम्र में 9 बच्चों को जन्म दे चुकी है। वह अपने शरीर को मेनटेंन रखने के लिए रोजाना मेहनत करती है। उनका सबसे छोटा बेटा अभी 10 साल का है। जब भी कोई कोरा को उनके बच्चों के साथ देखता है तो उन्हें उनका भाई या बहन समझता है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article