Advertisment

Chhattisgarh Election 2023: सरगुजा संभाग में इस बार कांग्रेस के सामने आंतरिक कलह और सत्ता विरोधी लहर अहम चुनौती

चुनाव में सरगुजा प्रशासनिक प्रखंड में कांग्रेस के लिए 2018 का प्रदर्शन दोहराने की राह में आंतरिक कलह और सत्ता विरोधी लहर मुख्य बाधाएं हैं।

author-image
Agnesh Parashar
Chhattisgarh Election 2023: सरगुजा संभाग में इस बार कांग्रेस के सामने आंतरिक कलह और सत्ता विरोधी लहर अहम चुनौती

सरगुजा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में सरगुजा प्रशासनिक प्रखंड में कांग्रेस के लिए 2018 का प्रदर्शन दोहराने की राह में आंतरिक कलह और सत्ता विरोधी लहर मुख्य बाधाएं हैं। पार्टी ने छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद 2018 में पहली बार इस क्षेत्र की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल की थी।

Advertisment

इतनी बड़ी संख्या में सीटों पर जीत मिलने से राज्य में पार्टी द्वारा जीती गई सीटों की संख्या में भारी इजाफा हुआ था।

सीएम बघेल और टीएस सिंहदेव की प्रतिद्वंद्विता

कांग्रेस ने तब 90 में से 68 सीट जीती थीं और 15 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को राज्य की सत्ता से बाहर कर दिया था। एक विश्लेषक का मानना है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बीच प्रतिद्वंद्विता पार्टी की संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। दोनों इसी क्षेत्र से आते हैं।

सरगुजा संभाग में शामिल हैं ये जिले

सरगुजा संभाग में छह जिले-जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर और नवगठित मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) शामिल हैं। इन छह जिलों में जशपुर जिले में कुनकुरी, पत्थलगांव और जशपुर; सरगुजा जिले में अंबिकापुर, लुंड्रा और सीतापुर; बलरामपुर जिले में प्रतापपुर, रामानुगंज और सामरी; सूरजपुर जिले में प्रेमनगर और भटगांव; कोरिया जिले में बैकुंठपुर और एमसीबी जिले में मनेंद्रगढ़ और भरतपुर-सोहनाट सहित कुल 14 विधानसभा सीट मौजूद हैं।

Advertisment

सरगुजा में मौजूद हैं घने जंगल

इन सभी सीटों पर चुनाव के दूसरे चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। नौ सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। राज्य के उत्तरी भाग में स्थित सरगुजा घने जंगलों और महत्वपूर्ण खनिज संसाधनों के लिए जाना जाता है। एक वक्त इसे नक्सल प्रभावित इलाका माना जाता था, लेकिन बाद में यहां शांति कायम करने में कामयाबी मिली।

तीन राज्यों से लगती हैं सीमा

इस क्षेत्र की सीमा उत्तर में उत्तर प्रदेश, पश्चिम में मध्य प्रदेश और पूर्व में झारखंड से लगती है। वर्ष 2008 के चुनाव में भाजपा ने क्षेत्र की नौ और कांग्रेस ने पांच सीटें जीती थीं। वहीं, 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा को सात-सात सीटों पर जीत हासिल हुई थी। हालांकि, 2018 के चुनाव में भाजपा को सरगुजा संभाल की सभी सीटों पर हार का सामना करना पड़ा था।

ये नेता सरगुजा संभाग से

भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के तीन मंत्री-टीएस सिंहदेव, अमरजीत भगत और प्रेमसाय सिंह टेकाम सरगुजा संभाग से ताल्लुक रखते थे। टेकाम ने इस वर्ष जुलाई में मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। सिंहदेव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘कांग्रेस निश्चित रूप से अधिकतर सीटों पर बढ़त बनाएगी। मुझे लगता है कि कांग्रेस को 10-11 से कम सीटें नहीं मिलेंगी।’’ हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि पार्टी को इस बार कुछ झटका लग सकता है।

Advertisment

2018 में कांग्रेस ने 14 में से 14 सीटें जीती थी

सिंहदेव ने कहा, ‘‘पिछली बार को छोड़कर कभी किसी ने 14 में से 14 सीटें नहीं जीतीं। आप हर वक्त तिहरा शतक नहीं जड़ सकते।’’ कांग्रेस ने इस बार चार विधायकों-प्रेमसाय सिंह टेकाम (प्रतापपुर), चिंतामणि महाराज (समरी), बृहस्पत सिंह (रामानुगंज) और विनय जायसवाल (मनेन्द्रगढ़) को टिकट नहीं दिया है। सिंहदेव ने कहा कि सभी को विशेषज्ञों द्वारा किए गए सर्वेक्षण के आधार पर सामने आई जानकारी को ध्यान में रखते हुए टिकट नहीं दिया गया है।

नये चेहरों को मैदान में उतारा

सरगुजा के पत्रकार सुधीर पांडे ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने अपनी संभावनाओं को मजबूत करने के लिए इस बार नये चेहरों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने दो मौजूदा सांसदों-केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह (भरतपुर सोहनाट) और गोमती साय (पत्थलगांव) के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय (कुकुरी) को टिकट दिया है।

पूर्व सैनिक को भी बीजेपी ने दिया मौका

पार्टी ने सीतापुर में रामकुमार टोप्पो (33) को मंत्री अमरजीत भगत के खिलाफ मैदान में उतारा है। टोप्पो इस साल की शुरुआत में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) छोड़कर राजनीति में शामिल हुए थे। वहीं, कांग्रेस ने अंबिकापुर के दो बार के महापौर अजय तिर्की को रामानुजगंज से उम्मीदवार बनाया है।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल, दतिया में AAP को लगा झटका, प्रद्युम्न सिंह तोमर की बिगड़ी तबीयत

EPFO News: नौकरी बदलते ही PF अकाउंट को करवा लें मर्ज, स्टेप-बाय-स्टेप समझें प्रोसेस

World Cup 2023: दिवाली के दिन खेलने उतरेगी टीम इंडिया, इतिहास में सिर्फ 2 बार हुआ ऐसा

Advertisment

Raipur News: दीपावली पर्व पर बाजार में बढ़ी फूलों की मांग, 200 रुपये किलो तक पहुंचे रेट

Narak Chaturdashi 2023: क्यों मनाई जाती है नरक चतुर्दशी, कैसे हुई इसकी शुरूआत, आइए जानते हैं

छत्तीसगढ़ चुनाव 2023, सरगुजा न्यूज, सरगुजा विधानसभा, सरगुजा चुनावी माहौल, सीएम बघेल, टीएस सिंहदेव, Chhattisgarh Election 2023, Surguja News, Surguja Assembly, Surguja Election Environment, CM Baghel, TS Singhdev

Advertisment
CM Baghel TS Singhdev surguja news सरगुजा न्यूज़ Chhattisgarh Election 2023 सीएम बघेल छत्तीसगढ़ चुनाव 2023 टीएस सिंहदेव Surguja Assembly Surguja Election Environment सरगुजा चुनावी माहौल सरगुजा विधानसभा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें