Advertisment

Indore Cricket News: इंदौर के इस प्रतिभावान क्रिकेटर का भारतीय टीम में चयन, कोहली को कर चुके हैं क्लीन बोल्ड...

Indore Cricket News: इंदौर के इस प्रतिभावान क्रिकेटर का भारतीय टीम में चयन, कोहली को कर चुके हैं क्लीन बोल्ड... This talented cricketer from Indore has been selected in the Indian team, Kohli has been clean bowled ...

author-image
Bansal News
Indore Cricket News: इंदौर के इस प्रतिभावान क्रिकेटर का भारतीय टीम में चयन, कोहली को कर चुके हैं क्लीन बोल्ड...

इंदौर। इंदौर के प्रतिभावान गेंदबाज आवेश खान का चयन जून में इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए किया गया है। इंदौर का यह युवा तेज गेंदबाज अब जून में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी धारदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते नजर आएगा। बीसीसीआई ने जून महीने में इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी 20 सदस्यीय टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी है।

Advertisment

इस सूची में इंदौर के शानदार गेंदबाज आवेश खान का नाम भी शामिल किया गया है। बता दें कि आवेश ने हाल ही में आईपीएल में अपनी गेंदबाजी का उम्दा प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया था। दिल्ली केपिटल्स की तरफ से खेलने वाले इस युवा गेंदबाज ने भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को क्लीन बोल्ड कर सभी को चौंका दिया था। आवेश इससे पहल महेंद्र सिंह धोनी को भी आउट कर चुके हैं।

अब तक शानदार प्रदर्शन...
वहीं आवेश के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अभी तक 8 मैच खेले थे और 14 विकेट अपने नाम किए थे। वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हर्षल पटेल के बाद दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल साउथैम्पटन में 18 से 22 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस सीरीज के बाद भारतीय टीम 4 अगस्त से 14 सितम्बर के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज इंग्लैंड के साथ भी खेलेगी। बीसीसीआई द्वारा जारी सूची में 20 खिलाड़ियों को चुना गया है।

इसके अलावा अलावा चार खिलाड़ियों को स्टैंडबाई के रूप में टीम में रखा गया है। बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए हाल हमें चल रहे आईपीएल को रोक दिया गया है। बता दें कि कोरोना महामारी का असर इस साल आईपीएल सीजन पर भी पड़ा है। इससे पहले पिछले साल का सीजन भी कोरोना के चलते काफी लेट हो गया था। इसके बाद इसे यूएई में बायो बबल में खेला गया था। हाल ही में कोरोना को देखते हुए इस पर रोक लगा दी है।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें