South Industry: इस कन्नड़ अभिनेता ने ली खुद की जान, सदमे में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री

South Industry: इस कन्नड अभिनेता ने खुद की ली जान, सदमे में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री South Industry: This Kannada actor took his own life, Kannada film industry in shock

South Industry: इस कन्नड़ अभिनेता ने ली खुद की जान, सदमे में कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री

South Industry: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। फेमस कन्नड़ अभिनेता संपत जे राम ने 35 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया है। 35 वर्षीय एक्टर की निधन की खबर के बाद पूरा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री सदमें में है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 22 अप्रैल को कर्नाटक के नेलमंगला में अपने घर पर फेमस कन्नड़ अभिनेता संपत जे राम ने आत्महत्या कर ली। वहीं कहा जा रहा है कि उन्होंने यह बड़ा कदम इंडस्ट्री में काम नहीं मिलने की वजह से उठाया है। हालांकि, उनके परिवार या दोस्तों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें...Wrestlers Protest: दिल्ली में पहलवानों का फिर जमावड़ा, कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ फिर शुरू हुआ धरना

संपत के सह-कलाकार रह चुके अभिनेता राजेश ध्रुव ने निधन की खबर की पुष्टि की और कन्नड़ में एक पोस्ट शेयर किया। अभिनेता राजेश ने कैप्शन में लिखा, जिसका मोटे तौर पर अनुवाद है, "अरे बेटा, हममें तुम्हारी जुदाई सहन करने की ताकत नहीं है। कितनी फिल्में करनी हैं। इतना झगड़ा बाकी है। वहां आपके सपनों को साकार करने के लिए अभी बहुत समय है। हमें अभी भी आपको बड़े चरणों में देखना है। कृपया वापस आएं।"

संपत के पार्थिव शरीर को नेलमंगला के एक निजी अस्पताल में रखा गया है। राम को अंतिम संस्कार के लिए उनके गृहनगर एनआर पुरा में ले जाया जाएगा। अभिनेता का अंतिम संस्कार रविवार को होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़े: Amritpal Singh Arrested: डिब्रूगढ़ जेल की सुरक्षा देख चकरा जाएगा दिमाग, यहीं कैद रहेगा अमृतपाल

बता दें कि फेमस कन्नड़ अभिनेता संपत जे राम अग्निसाक्षी जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में दिखाई दिए हैं। हाल ही में वह फिल्म श्री बालाजी फोटो स्टूडियो में नजर आए थे। संपत की पिछले साल शादी हुई थी और उनके परिवार में उनकी पत्नी हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article