Stone Forest Fact: ये है दुनिया का करोड़ों साल पुराना पत्थरों का जंगल, यहां पेड़ नहीं पत्थर पाए जाते हैं

चीन के युनान प्रांत में एक अनोखा जंगल है, यह कोई पेड़ों का जंगल नहीं बल्कि पहाड़ों यानि कि पत्थरों का जंगल है।

Stone Forest Fact: ये है दुनिया का करोड़ों साल पुराना पत्थरों का जंगल, यहां पेड़ नहीं पत्थर पाए जाते हैं

Stone Forest Fact: चीन के युनान प्रांत में एक अनोखा जंगल है, यह कोई पेड़ों का जंगल नहीं बल्कि पहाड़ों यानि कि पत्थरों का जंगल है जी हां आपने सही पढ़ा यहां पर दूर-दराज के इलाकों से लोग इस जंगल को देखने पहुंचते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पत्थरों का यह जंगल प्रकृतिक घटनाओं का परिणाम है जो हमेशा से ऐसा नहीं था बल्कि भूगर्भीय प्रक्रियाओं से निर्मित हुआ है।

पेड़ कम पत्थर है ज्यादा

बताया जाता है कि यह पत्थरों का जंगल 349 किलोमीटर तक फैला हुआ। पत्थरों के इस जंगल में केवल नाममात्र  की ही हिरयाली मौजूद है और जो हरे भरे पेड़ यहां पर हैं वह पत्थरों की वजह से छिप जाते है। इसलिए इस जगंल के ज्यादात्तर हिस्से में हमें केवल पत्थर ही पत्थर नजर आते हैं।

180 मील वर्ग में है शिलिन स्टोन फॉरेस्ट

चीन के युगान प्रांत में करीब 180 मील वर्ग के दायरे में शिलिन स्टोन फॉरेस्ट फैला हुआ है। इस दुनिया का अनोखा जंगल भी माना जाता है। यह हजारों सालों से बारिश के परिणाम से बना है।

[caption id="attachment_237738" align="alignnone" width="844"]Shilin Stone Forest Shilin Stone Forest[/caption]

1950 में आमजन के लिए खुला जंगल

चीनी सरकार ने साल 1950 में इसे आमजन के लिए पर्यटन के उद्देश्य से खोला गया था। यह देश महत्वपूर्ण स्थानों में से एक है वैज्ञानिकों की माने तो यह 2670 वर्ग मील के दायरे में फैला हुआ है।

जंगल करीब 27 करोड़ साल पुराना

इस जंगल का लगभग 27 करोड़ साल पुराना बताया जाता है। इस जंगल में कई छोटे-बड़े पत्थरों के पहाड़ भी है। इस जगंल में बहुत सी गुफाएं, तालाब और झरनें भी मौजूद है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, यहां पहले 2670 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला समंदर हुआ करता था।

[caption id="attachment_237737" align="alignnone" width="844"]Shilin-Stone-Forest Shilin-Stone-Forest[/caption]

जगंल में है 40 मीटर ऊंचे पत्थर

यहां पर पूरा जंगली क्षेत्र पत्थरों से घिरा हुआ है। इनका रंग हल्का ग्रे-कलर है। यहां पर पत्थरों की ऊंचाई 40 मीटर तक है। इस जंगल को लेकर विभिन्न प्रकार स्थानीय कहानियां भी फेमस है कहा तो ये भी जाता है कि प्रेमियों के एक साथ रहने के लिए इस पत्थर के जंगल का निर्माण किया गया है।

ये भी पढ़ें: 

UP News: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर से खुफिया जानकारी के आधार एटीएस ने की पूछताछ             

MP Weather Heavy Rain: इन जिलों में अति भारी बारिश का रेड अलर्ट, 24 घंटों में 8 इंच बारिश का अनुमान

India Weather Update: बांकेबिहारी मंदिर की गलियों में पहुंचा पानी, इन राज्यों में तीन दिन भारी बारिश का हाई अलर्ट

MP News:कमलनाथ का किला ढहाने BJP की बड़ी रणनीति, पांडुरना हो सकता है एमपी का 54 वां जिला

Sidhi Urine Scandal: रासुका के खिलाफ आरोपी की पत्नी पहुंची कोर्ट, राज्य सरकार और सीधी के कलेक्टर को नोटिस

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article