Country With Three Capitals: यह है दुनिया का अनोखा देश जिसकी हैं तीन राजधानियां, जानें कहां है ये देश

Country With Three Capitals: यह है दुनिया का अनोखा देश जिसकी हैं तीन राजधानियां, जानें कहां है ये देश

Republic of south Africa: आमतौर हम सभी को यह पता होता है कि किसी भी देश की राजधानी सिर्फ एक होती है। जहां से उस का सारा सरकारी कामकाज होता है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी देश है जिसकी एक या दो नहीं बल्कि तीन राजधानियां हैं। लेकनि आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताएंगें। जिसकी तीन राधानियां है। यह दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी तीन राजधानियां हैं। आइए जानते हैं इस देश के बारे में।

इस देश की हैं तीन राजधानियां

दरअसल, दुनिया का एकमात्र देश जिसकी तीन राजधानियां है उसका नाम है दक्षिण अफ्रीका गणराज्य जी हां इसकी प्रिटोरिया, केप टाउन और ब्लोमफ़ोन्टेन ये तीनों ही राजधानियां हैं। ये तीनों राजधानियां अपने आप में खास भी हैं।

प्रिटोरिया

प्रिटोरिया दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी है। इस राजधानी से सरकार का पूरा कामकाज संपन्न होता है। यहां पर राष्ट्रपति कार्यालय से लेकर तमान नेताओं के कार्यालय और निवास मौजूद हैं। साथ ही इसी राजधानी में विदेशी दूतावास भी स्थित हैं। यह दक्षिण अफ्रीका के उत्तर-पूर्व में जोहान्सबर्ग शहर के पास गौतेंग प्रांत में स्थित है।

publive-image

केपटाउन

देश के विधायी संबंधी कार्यों को लेकर केप टाउन दक्षिण अफ्रीका की राजधानी है। साथ ही यहां पर देश की राष्ट्रीय असेंबली का घर भी मौजूद है। यह राजधानी देश के दक्षिण पश्चिम कोने में स्थित है। यह देश के पश्तमी प्रांत से जुड़ी है। बता दें कि यह देश का दूसरा बड़ा शहर है आबादी के हिसाब से।

publive-image

ब्लोमफ़ोन्टेन

ब्लोमफ़ोन्टेन यह दक्षिम अफ्रीका की तीसरी राजधानी के रुप में जानी जाती है। इसे देश की रणनीति तैयार करने वाली राजधानी के रुप में भी जाना जाता है। देश का सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट दोनों ब्लोमफ़ोन्टेन में ही स्थित है। ब्लोमफ़ोन्टेन शहर के नाम का मतलब होता है फूलों का फव्वारा।

publive-image

इस तरह बनी तीन राजधानियां

दक्षिण अफ्रीका का इतिहास बड़ा ही उथल-पुथल भरा रहा है। राजनीतिक आस्थिरता के चलते ही यहां पर लोगों के बीच लंबे आपसी संघर्ष को भी देखा गया था। जब साल 1910 में दक्षिण अफ्रीका संघ का गठन हुआ तो नए देश को लेकर भी कई असमंजस की स्थिति बनी।

इसी के चलते देश में तीन राजधानियों का निर्माण हुआ। दरअसल ब्लोमफ़ोन्टेन का देश का मध्य में स्थित होना एक बड़ी वजह बना कि यहां से सरकार के न्यायिक काम संपन्न हो इसलिए इसे देश की राजधानी के रुप में शामिल किया गया।

वहीं दूसरी ओर प्रिटोरिया में पहले से ही दूतावासों और कई सरकारी विभागों कार्यभार यहीं से होता था। इसलिए इसे भी एक ओर राजधानी घोषित करने करने का निर्णय लिया गया था। साथ ही केप टाउन संसद बनने के लिए उपयुक्त जगह के तौर पर देखा गया क्योंकि यहां पर गुलामी के दौर में भी विधायिता स्थापित थी। इसलिए इसे देश की तीसरी राजधानी के रुप में मान्यता प्रदान की गई थी।

इन देशों की भी है एक से अधिक राजधानियां

श्रीलंका की वाणिज्यिक राजधानी कोलंबो है, जबकि श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे विधायी राजधानी है। इसी तरह, चिली की भी दो राजधानियां हैं, जिनमें से मूल राजधानी सैंटियागो और दूसरी वालपराइसो है। इसके अलावा बोलीविया की भी ला पाज़ और सुक्रे, दो राजधानियां है।

ये भी पढ़ें:

MP News: आज स्कूली बच्चों को बड़ी सौगात, इन छात्रों को मिलेंगे 4500 रुपये, सबसे बड़े CM राइज स्कूल का होगा भूमि पूजन

Aaj ka Rashifal: जमीन-जायदाद और कोर्ट के मामले में इन लोगों को मिलेगी सफलता, जानिए अपना आज का राशिफल

MP Election 2023: क्या है कांग्रेस का मिशन 2023, 20 अगस्त को बड़ी बैठक में शामिल होंगे दिग्गज नेता

Karnataka News: कर्नाटक आबकारी विभाग ने जब्त की 25 करोड़ की बीयर, लैब टेस्ट में पाया गया था हानिकारक

Telangana News: शर्मिला की पदयात्रा इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article